Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद के ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक तेंदुआ को देखा गया हैं, वाइल्ड लाइफ व पुलिस की टीम तलाशने में जुटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज दोपहर के बाद लगभग चार बजे एक तेंदुआ देखे जाने  के बाद कालोनी के लोग दहशत में। ये खबर मिलने के बाद ग्रीन फिल्ड कालोनी, पुलिस चौकी के इंचार्ज सुनील कुमार और फारेस्ट विभाग के वाइल्ड लाइफ अधिकारी को सूचित कर दिया गया। जोकि मौके पर पहुंच गई हैं तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी हैं। 

मिली खबर  के अनुसार एक शख्स ग्रीन फिल्ड कालोनी में रहने वाली समाजसेविका नूतन शर्मा के यहां  काम करता हैं। आज दोपहर के बाद लगभग चार बजे सूरजकुंड स्थित गांव अनंगपुर मोड़ से ग्रीन फिल्ड  कालोनी की तरफ आ रहा था।  इस दौरान उसने देखा की चित्ती रंग का एक जानवर बड़ी तेजी से  दौड़ता हुआ सड़क पार करके ग्रीन फिल्ड कालोनी में प्रवेश किया हैं।

ये बाते उसने अपने मालकिन नूतन शर्मा को बताई जहां वह काम करता था। उसकी मालकिन नूतन शर्मा ने इस घटना की सूचना तुरंत ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुनील कुमार को दी और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने इस घटना की जानकारी  तुरंत फारेस्ट विभाग के वाइल्ड लाइफ के इंस्पेक्टर को  दे दी  हैं जोकि ग्रीन फिल्ड कालोनी में पहुंच गई हैं। और तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी हैं। 

Related posts

फ़रीदाबाद ब्रेकिंग: बृजेश हत्या कांड में एक आरोपित को क्राइम ब्रांच -85 की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

यातायात पुलिस ने 428 ड्राइविंग लाइसेंस किए रद्द,13257 वाहनों के काटे चालान,1 25 ऑटो तथा 759 पुराने वाहनों को किया इम्पाउंड

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में सीएम नायब सैनी और बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल हुए शामिल।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!