Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मां बोली पुलिस का दिल से धन्यवाद: मिसिंग पर्सन सेल ने एक गुमशुदा लड़के को तलाश कर मां को सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की मिसिंग पर्सन सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए 1 महीने 13 दिन से गुमशुदा 15 वर्षीय लड़के को ढूंढ कर परिवार जनों को सौंपा है। एसीपी क्राईम अगेंस्ट वूमैन,श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि बीते 14 जून 2020 को लड़के की माता ने पुलिस को बताया कि वह धीरज नगर, फरीदाबाद में  रहती है। उनका 15 वर्षीय लड़का रात को घर पर था परंतु सुबह उठकर देखा तो लड़का घर पर नहीं मिला और शक जाहिर किया कि उसके लडके का किसी ने अपहरण कर लिया है जिसपर पल्ला पुलिस ने 365 आईपीसी का मुकदमा दर्ज करके लड़के की तलाश शुरू की, परंतु लड़के के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई।

जिस पर तलाश करने हेतु मामला सोमवार 27 जुलाई को मिसिंग पर्सन सेल को सौंपा गया। मिसिंग पर्सन सेल प्रभारी एसआई नरेंद्र और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए  सीसीटीवी कैमरे की फुटेज  व इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी सहायता और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे का पता लगाया गया कि वह पल्ला एरिया में है। मिसिंग पर्सन सेल की टीम ने गुमशुदा लड़के को लेने पल्ला फरीदाबाद के लिए रवाना हुई। पल्ला पहुंचने के बाद लड़के की तलाश के लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के चलते मिसिंग पर्सन सेल को कामयाबी मिली और लड़के को सूर्या विहार फेज- 3, पल्ला से बरामद किया गया। लड़के ने पूछताछ में बताया कि वह नाराज होकर घर से चला गया था। आज पुलिस ने लड़के को परिवार जनों के हवाले किया है। लड़के की माता अपने बेटे को पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद भी किया है।

Related posts

फरीदाबाद : ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए बच्चों को तलाश कर,उसके माता-पिता को लौटा कर , उनके चेहरे पर लौटाएगें मुस्कान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिला ।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल के मंच पर ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र और पूर्व पार्षद कैलाश की हुई भिड़ंत, हंगामा, देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!