Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमित के आज 110 नए मामले सामने आए जोकि कल के मुकाबले काफी कम हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कोरोना संक्रमण  अब शहर भर में इतना ज्यादा अपना पैर पसार चूका हैं, कि जल्दी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस बिमारी से लोग इतना ज्यादा डरे हुए हैं कि जिले के कई कंपनियों सम्पूर्ण स्टाफ होते हुए भी उनसे कंपनी मालिक एक साथ काम नहीं ले रहे हैं। इतना ज्यादा खौफ हैं लोगों में। इस कारण से बहुत से ब्रांडेड सामान बाजार से गायब हैं। बहुत से खाने पीने के सामानों की कीमतें बढ़ चुके हैं जो कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। आज जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित के नए आंकड़े पेश किए हैं असल में वह हैं आंकड़ा 110 हैं। जो कल के मुकाबले काफी कम हैं।  
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 50866 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 13859 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 35586लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 49445 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 40154 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 33396 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 435 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6323 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 548 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 688 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 4978 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 109 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  76 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 29 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । आज जिले में  110 नए केस  आए हैं। 

Related posts

पंचकूला के पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी बने हरियाणा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: को -ऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर मुकेश व अमित 40000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :गांव भैसावली में बदमाशों ने दो साथियों को सूखे कुए में फेंका, कुए से पुलिस ने दोनों को निकला, एक की मौत, दूसरा गंभीर,जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!