Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :गांव भैसावली में बदमाशों ने दो साथियों को सूखे कुए में फेंका, कुए से पुलिस ने दोनों को निकला, एक की मौत, दूसरा गंभीर,जांच में जुटी पुलिस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात गांव भैसावली में बदमाशों ने दो साथियों को एक सूखे कुए में उठा कर फेंक देने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस की माने तो इस घटना में एक लड़के की मौत हो गई जबकि दूसरे लड़के को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस की माने तो उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई हैं और वह लोग विकास के होश में आने का इंताजर कर रहे हैं और उसी के स्टेटमेंट पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बल्लभगढ़ एसीपी बलबीर का कहना हैं कि आज प्रात 6 बजे के आस-पास पुलिस को सूचना मिली कि गांव भैसावली के एक सूखे कुए में दो साथियों को फेंक दिया हैं। इस घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद वह और तिगांव थाने के एसएचओ तुरंत मौके पर पहुंच गए। उनका कहना हैं कि दोनों लड़के जवान उम्र के हैं जिनका नाम नरेंद्र और विकास हैं। इस घटना में नरेंद्र की मौत हो गई हैं और विकास को गंभीर हालत हैं। उनका कहना हैं कि इन दोनों को कुए से बाहर निकाल लिया गया हैं। उनका कहना हैं कि गंभीर अवस्था में विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत उनके पास नहीं आई हैं और वह लोग विकास के होश में आने का अभी इंतजार कर रहे हैं। क्यूंकि उसके स्टेटमेंट के बाद ही पता चल पाएगा कि वह लोग खुद गिरे हैं या उन्हें कुए फैंका गया हैं जैसा स्टेटमेंट विकास की तरफ से आएगा। वह उसी के हिसाव से इसके आगे की कार्रवाई कर देंगें।

Related posts

कौशिक बंधु आप बल्ल्भगढ़ विधानसभा क्षेत्र को संभालों, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में घुसने की जरुरत नहीं हैं : लखन सिंगला  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने कलोनिनाइजरों द्वारा बसाई जा रही 3 अवैध कालोनियों की भारी तोड़फोड़।  

Ajit Sinha

कर्मचारियों की अधिकतर मांगों पर बनी सहमति,सभी ग्रामीण सफाईकर्मियों को मिलेंगे तसला-कस्सी– डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x