Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला परिषद  वार्डो का निकला आरक्षण ड्रा – डीसी यशपाल यादव 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त कम ज़िला निर्वाचन अधिकारी यशपाल की अध्यक्षता में आज सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला परिषद के सदस्यों के सम्भावित आगामी चुनावों के लिए वार्डो का आरक्षण का ड्रा निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 5ई व 6 में दिए गए प्रावधान के अनुसार फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में जिला परिषद सदस्यों के आगामी चुनावों के लिए सभी 10 वार्डो के  अनुसूचित जाति, सामान्य महिला व महिला रिजर्व के आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया।
निकाले गए आरक्षण ड्रा के अनुसार जिला परिषद के वार्ड नम्बर एक पिछङी जाति के लिए, वार्ड नम्बर दो, तीन व छः सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का ड्रा निकला । इसी प्रकार वार्ड नम्बर चार, पांच, आठ व नौ सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए और वार्ड नम्बर सात अनुसूचित जाति की महिला तथा वार्ड नम्बर 10 अनुसूचित जाति के पुरुष वर्ग के लिए आरक्षण का ड्रा निकला ।फोटो कैप्शन- उपायुक्त कम ज़िला निर्वाचन अधिकारी यशपाल की अध्यक्षता में जिला परिषद के सदस्यों के चुनावों के लिए आरक्षण का ड्रा निकालते हुए ।

Related posts

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जनसभा मे शामिल हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव मवई व तिलपत में अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोडा

Ajit Sinha

पत्नी और उसके मायके वालों ने राहुल को इतना ज्यादा लूटा और प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!