Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव मवई व तिलपत में अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को तोडा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव मवई व तिलपत में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 5 अवैध कालोनियों में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान दो अलग -अलग थानों की पुलिस मौजूद थी। आज जो अवैध तोड़े हैं उनमें रोड नेटवर्क, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय,रिहायशी निर्माणधीन मकानें, आद्यौगिक निर्माण , डीपीसी व बाउंड्रीवाल शामिल हैं।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज उनकी टीम ने गांव मवई व तिलपत में करीब 10 एकड़ जमीनों पर कलोनीनाजरों के द्वारा 3 अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिनमें अवैध रूप से 6 रिहायशी निर्माणधीन मकानें, बाउंड्रीवाल, 40 डीपीसी, आद्यौगिक निर्माणधीन निर्माण व एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान थाना पल्ला व खेड़ीपुल की पुलिस मौजूद थी। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

लोकसभा 2024 के चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद की मीटिंग में लिया फैसला 22 अप्रैल को जिला उपायुक्त कार्यालय पर करेंगे धरना व प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर का हरियाणा स्टाइल पंचायत कबड्डी टूर्नामेंट में जोरदार स्वागत,खिलाडिय़ों को किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!