Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

बलात्कार के मामले में 10 साल से फरार एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25000 रुपये का था ईनाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे रेप के आरोपित  को जिला हांसी से गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है। 2010 के बाद गिरफतारी से बचने के लिए फरार आरोपित  ने अलग-अलग जगहों पर नौकरी भी की। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान पुलिस जिला हांसी के गगनखेड़ी निवासी सुरेश उर्फ कालिया के रूप में हुई है,जिसने सितंबर -2010 में गांव के एक मंदिर में रहने वाली साध्वी से दुष्कर्म किया था। इस सिलसिले में सदर थाना हांसी में मामला दर्ज किया गया था और आरोपित  तब से फरार था।

जांच में पता चला कि अपराध करने के बाद, आरोपित दिल्ली भाग गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए नौकरी बदलता रहा। आरोपित ने राष्ट्रीय राजधानी में फूलों की रेहडी लगाई, ड्राइवर के रूप में कार्य किया तथा एक पावर मीटर कंपनी में भी नौकरी की। पुलिस को चकमा देने केलिए वह करीब 10 साल तक वहां छिपा रहा। केस की पडताल के दौरान, अदालत ने 2012 में आरोपित  को उद्घोषित अपराधी घोषित किया। पुलिस ने जुलाई -2018 में, उनकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम भी रखा। पुलिस अधीक्षक, हांसी, लोकेन्द्र सिंह द्वारा अनसुलझे मामलों की समीक्षा के दौरान उनका नाम सामने आया, जिस  पर निगरानी करते हुए पुलिस ने आरोपित  को पता लगाकर उसे गिरफतार कर लिया।

Related posts

कांग्रेस ने कहा, दंभ और अहंकार में चूर सरकार ने रसोई गैस का दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है-देखें वीडियो

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार ने पिछले 5 वर्षों में 19545.86 रुपये की 77 प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार का अधिकारियों को निर्देश, दिल्ली एलजी से सीधे आदेश लेना बंद करें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!