Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने गांव नवादा, तिगांव व मुंझेड़ी के 4 अवैध कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज गांव नवादा , तिगांव व मझेड़ी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे चार कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इन कालोनियों में अवैध रूप से बनाएं गए 7 मकाने , दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय , 60 डीपीसी व बाउंड्रीवाल को आज बुरी तरह से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि गांव नवादा,तिगांव व मुंझेड़ी में लगभग 18 एकड़ जमीनों पर चार कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं जिनमें अवैध रूप से 7 मकानें, दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय, 60 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। इन शिकायतों की उन्होनें सबसे पहले गंभीरता से जांच करवाई। जांच में सभी शिकायतें सभी पाई गई। इसके बाद उन्होनें आज की तारीख कार्रवाई के लिए तय की थी। आज उनकी टीम ने उपरोक्त कालोनियों में जितनी भी निर्माण की गई थी  आज उन सभी निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के वक़्त स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़ फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे।   

Related posts

फरीदाबाद: तेज बारिश के समय सैकड़ों वाहनों को रेड लाइटों पर लंबी कतारें लगी रही, जूझते रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान-वीडियो देखें

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार कोरोना मरीजों के उपचार के लिए डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2 डीजी की खरीद करेगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने पुलिस कर्मी बता कर मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!