Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव भूपानी में अवैध रूप से विकसित किए गए कालोनियों में की भारी तोड़फोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इन्फॉमेन्ट एंव विजिलेंस ने आज ग्रेटर फरीदाबाद के गांव भूपानी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे तीन अवैध कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़ फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप स्वंय डीटीपी इन्फॉमेन्ट नरेश कुमार उपस्थित थे। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें लम्बें वक़्त से शिकायतें मिल रही थी कि ग्रेटर फरीदाबाद के गांव भूपानी में कलोनिनाइजरों ने लगभग आठ एकड़ जमीनों पर तीन अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा हैं जिसमें अवैध रूप से 10 रिहायशी निर्माण, दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय व 60 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए हैं। 

उनका कहना हैं कि मिली शिकायतों की उन्होनें  गंभीरता से जांच अपने कनिष्ठ अभियंता से करवाई तो शिकायतें बिल्कुल सही निकली जिस पर आज तोड़फोड़ की कार्रवाई का दिन उन्होनें तय किया हुआ था। आज उनकी टीम  ने भारी पुलिस के साए में अवैध रूप से विकसित किए गए तीनों कालोनियों में अवैध रूप से बने 10 रिहायशी निर्माणधीन मकानें, दो प्रॉपर्टी डीलर्स,60 डीपीसी व बाउंड्रीवाल को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं।        

Related posts

जिला कारागार नीमका का अनूठा प्रयास: कैदियों के पुनर्वास की दिशा में आमजन दें योगदान: जेल अधीक्षक नरेश गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक के कार्यालय में की छापेमारी, मचा हड़कंप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड-19 से संबंधित रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब व अन्य दवाइयों को सीधे अस्पताल में उपलब्ध कराएंगे-एसडीएम

Ajit Sinha
error: Content is protected !!