Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक के कार्यालय में की छापेमारी, मचा हड़कंप।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,फरीदाबाद ने आज तहसीलदार बल्लभगढ़ के साथ हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक कार्यालय बल्लभगढ़,फरीदाबाद में छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी की कार्रवाई के वक़्त 13 कर्मचारी देरी से आना पाया गया, 3 कर्मचारी नदारत मिले, और 41 कर्मचारी हाजिर मिले, और इस के अलावा कई अनियमितता पाई गई है। उपरोक्त कार्यालय में कुल 73 कर्मचारी कार्यरत है। इस बारे मुख्यालय पंचकूला को रिपोर्ट कर दी गई है।
डीएसपी साकिर हुसैन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जीएम रोडवेज कार्यालय, फरीदाबाद जो बल्लभगढ़ बस स्टेंड में बना हुआ है में तैनात कर्मचारी समय पर कार्यालय हाजिर नही आते हैं। इसके अतिरिक्त यदि अचानक चेकिंग की जाए तो रिकार्ड में काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद द्वारा श्रीमती भूमिका लाम्बा तहसीलदार, बल्लभगढ़ एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट व नवीन गुप्ता सहायक कार्यालय ट्रेजरी बल्लभगढ़ के साथ महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 73 कर्मचारियों में से 41 कर्मचारी समय पर हाजिर मिले, 19 कर्मचारी OSD/CL पर पाए गए व 3 कर्मचारी गैरहाजिर व 10 कर्मचारी देरी से आने पाए गए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों के लिए पीने के पानी व बैठने की व्यवस्था ठीक पाई गई। इसके अतिरिक्त रिकार्ड के अवलोकन पर निदेशालय द्वारा मुख्य मदो पर 6 माह की तैनाती के आदेशों की अनदेखी करनी पाई गई। टिकटों के पैसे को ट्रेजरी में जमा करने के बाद नियमों की अनदेखी करते हुए निर्धारित राशि से ज्यादा एडवांस राशि निकालनी पाई गई। अलग अलग मामलों से सम्बंधित बिलो की अदायगी के बिलो की मूलप्रति खज़ाना कार्यालय में जमा कराने के उपरांत कोई रिकार्ड नही रखना पाया गया।

Related posts

विधानसभा आम चुनाव के लिए कल 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मानव रचना में ‘INNOSKILL-2018’ का आयोजन, क्राब-स्वीडन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पेजे एमिलसन ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड रेलवे अंडरपास,पानी की किल्लत से लोगों को हमेशा के लिए राहत कैसे मिले,के लिए हाईलेवल मीटिंग जल्द होगी-वीरेंद्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x