Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: छत पर नहा रही दो बच्चियों पर आसमानी बिजली गिरी, बुरी तरह से झुलसीं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : गांव चंदीला बडौली में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। बच्चियों की उम्र सात व नौ साल है। सोमवार शाम को आई बारिश में दोनों छत पर खड़ी होकर नहा रही थीं। अचानक तेज आवाज के साथ उनके ऊपर बिजली गिरी। बिजली गिरने से दोनों बच्चियां बेहोश होकर छत पर गिर पड़ीं। धमाके की आवाज सुनकर परिजन छत पर दौड़े और बच्चियों को गोद में उठाकर नीचे लेकर आए। उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल दौड़े। निजी अस्पताल में एक बच्ची को होश आ गया, जबकि दूसरी बच्ची को होश नहीं आया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए निजी अस्पताल ने बादशाह खान अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियों के परिवार यहां किराए पर रहते हैं। उनके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज 6 इंस्पेक्टरों सहित 22 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाईट कर्फ्यू के दौरान एक फर्नीचर की दुकान में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप -देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

हितेश भाटिया हत्याकांड में होटल के मालिक व उसके दो दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!