Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में आज 131 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 30407 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 10620 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 19687लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 26926 होम आइसोलेशन पर हैं।
अब तक 22823 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 18887 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 482 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 3454 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 472  लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 828 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 2081 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 73 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  42 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 12 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । 110 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिनों से ज्यादा से अस्पताल में दाखिल हैं आज जिले में 131 नए केस  आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

मुक्त आनलाइन पाठ्यक्रमों एवं डिजिटल लर्निंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होली खुशहाली का प्रतीक है ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केजीपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में बाप -बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!