Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

32000 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले में एक कार से 32,000 नशीली प्रति बंधित गोलियां बरामद कर इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस को एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई लेकर दो व्यक्ति आ रहे हैं
जो इसे पंजाब क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं। जानकारी मिलने पर, पुलिस पार्टी ने खुन्नन चैक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी और ड्रग्स की तस्करी का संदेह होने पर एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार में 8 प्लास्टिक के जारों में कुल 32,000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद हुई। पूछे जाने पर, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवल जिले के निवासी कुलविंदर सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष को दी चुनौती- गड़बड़ी करने वालों की जानकारी दें, तत्काल होगी कार्रवाई

Ajit Sinha

हरियाणा: जेजेपी संगठन में विस्तार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में 36 पदाधिकारी बनाए

Ajit Sinha

केवाईसी कराने के नाम पर हजारों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुके साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग के दो अपराधी अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!