Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली फरीदाबाद

फरीदाबाद: आतंकी के घुसपैठ को लेकर दिल्ली -एनसीआर की पुलिस हाई अलर्ट पर, गाड़ियों की चेकिंग की जा रहीं हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : दिल्ली में आतंकी दाखिल होने की सूचना के बाद सोमवार को फरीदाबाद पुलिस अलर्ट हो गई। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। दिल्ली से सटे बॉर्डर इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बॉर्डर इलाकों में वाहनों के बोनट खोलकर चेकिग की जा रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी दिल्ली में दाखिल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में फरीदाबाद पुलिस से भी जानकारी साझा की है। इसी को ध्यान में रखकर फरीदाबाद पुलिस भी सक्रिय हुई।

पुलिस कमिशनर के.के राव ने सभी डीसीपी, एसीपी, क्राइम ब्रांच, साइबर क्राइम और साइबर सेल सहित सीआइडी की यूनिट को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। फरीदाबाद पुलिस ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों को भी सतर्क रहने व प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ व जांच के बाद ही कमरा देने के लिए कहा है। मकान मालिकों से अपील की है कि इस वक्त किसी भी किराएदार को घर देने से पहले पूरी जानकारी लें। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी दिल्ली-एनसीआर में वारदात को अंजाम देने के इरादे से दाखिल हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकी कार, टैक्सी या बस के जरिए जम्मू-कश्मीर से दिल्ली में दाखिल हुए हैं। पुलिस आयुक्त केके राव ने बताया कि अलर्ट के बाद से शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। शहर में लगे नाकों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी भी व्यक्ति पर शक हो रहा है तो उसे रोककर गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ; ओल्ड फरीदाबाद नोटबंदी के विरोध में आज कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाल कर, उनका पुतला जलाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नाबालिग लड़की के साथ पूर्व मकान मालिक के बेटे ने किया जबरन बलात्कार, आरोपी गिरफ्त से दूर।

Ajit Sinha

प्रदेश में फरीदाबाद वर्ष 2023-24 में पोषण अभियान में प्रथम और लिंगानुपात में रहा दूसरे स्थान पर : डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!