Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अपराध शाखा पुलिस ने 50 हजार रुपए के एक ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर की जा रही लगातार कार्रवाई के तहत सीआईए की टीम ने जिला नूंह से 50,000 रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद किया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान धुलावट निवासी सााहिद उर्फ पोलो के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी से लूट, डकैती, चोरी और हत्या के प्रयास से जुड़े लगभग तीन दर्जन मामलों को खुलासा हुआ है।गुरुग्राम और मानेसर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही गुरुग्राम पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को केएमपी धुलावट के पास से दबोच लिया। इस सिलसिले में मामला दर्ज होने के बाद, आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

Related posts

छापा: जिला खाद्य एंव आपूर्ति अफसर को निलंबित करने के आदेश,फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा के आम चुनावों के लिए 5 सितम्बर, 2024 को होगी अधिसूचना जारी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!