Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या तेजी से बढ़ रहीं हैं,7 नए मौत,100 नए मरीजों के साथ अब 1210 हो गई हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमित मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं, इससे आमजनों की चिंता बढ़ रहीं हैं। क्यूंकि ज्यादात्तर आमजनों के पास इन दिनों तो काम धंधे रहे नहीं,जिन के पास छोटा- बड़ा कारोबार हैं। उन लोगों का काम धंधा चल नहीं रहा। जिनकी थोड़ी बहुत बिक्री होती हैं,उनसे ही ऐसे लोगों का खर्चा पानी चल रहा हैं, कहने का साफ़ मतलब हैं कि कारोबारी पूंजी से ही अपने घर का खर्चा चल रहे हैं। इनसे भी बहुत लोगों खर्चा नहीं चल पा रहा हैं। इससे आज हर व्यक्ति कहीं न कहीं तनाव में हैं। आज जिला प्रशासन ने जो कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जारी किए हैं उसकी कुल संख्या 1210 हैं। इसमें नए मरीजों की संख्या कुल 60 हैं। आज मरने वालों की 21 से बढ़कर अब 28 हो गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या कल के मुकाबले 7 ज्यादा हैं।    
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 16756 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 6425 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 10303लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 15546 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 17240 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 14862 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 1168 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 1210 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 430 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 342 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 410 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें आज 22 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ चार मरीजो को आईसीयू में रखा गया है ।जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ी, कुल 50 केसों में से 41 मरीज पहुंचे अपने घर।

Ajit Sinha

पत्नी की बॉयफ्रेंड की सिर में गोली मार सनसनीखेज हत्या कर दी, शोर मचने की वजह से पत्नी पर गोली नहीं चला पाया, नहीं तो उसे भी मर देते।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सुनीता सर्जरी के दौरान पाया गया कि मरीज की बच्चेदानी नीचे से पूरी तरह से खराब हो चुकी थी और खुली हुई थी, सर्जरी की गई, राहत मिली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!