Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सड़क पर ब्रेकर लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक शख्स हुआ जख्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली इलाके के लखनावली गांव में लाठी-डंडे के साथ गोलियां चलने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि झगड़े में दौरान गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
उधर, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा  दर्ज कर आरोपित की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर ब्रेकर लगाने को लेकर एक ही परिवार के दो लोगों में विवाद गया। झगड़े के दौरान एक शख्स  अरुण के हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल अवस्था में शख्स  को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा  दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपित पक्ष व पीड़ित पक्ष आपस में चाचा ताऊ के लड़के हैं।

Related posts

फरीदाबाद:सीपी विकास कुमार अरोड़ा ने 1 इंस्पेक्टर व 6 सब इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन से हटा कर इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

मेरे क्षेत्र में चल फिर मैं तुम्हें बताऊंगा, ये चैलेंज दोनों दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया,उसकी आरोपितों ने हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!