Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मछली मार्किट में व्यापारी पर जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र उर्फ लाला व उसका साथी रोहित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर-22 मछली मार्केट में व्यापारी अंसार अली पर मंगलवार शाम जानलेवा हमले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र उर्फ लाला व उसके साथी रोहित को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बताया कि अंसार अली से उसका प्रॉपर्टी विवाद है। उसने गांव खेड़ी, फरीदपुर और पलवल के बदमाशों के साथ मिलकर अंसार अली पर हमला किया था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि हमले में शामिल सभी आरोपितों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीपी क्राइम अनिल यादव ने बताया कि आरोपित बिजेंद्र उर्फ लाला बड़े स्तर पर गांजा आपूर्ति करता रहा है।साल 2018 में उसे स्पेशल सेल सेक्टर-85 ने गिरफ्तार किया था। कुछ महीने पहले ही वह जमानत पर छूटा और फिर अपना पुराना धंधा शुरू करना चाहता था। इसके लिए उसने अंसार अली से सेक्टर-22 में एक झुग्गी का सौदा किया था। उसमें किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। लाला व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद ने टीम गठित की थी। टीम ने लाला को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और रोहित को पलवल से दबोच लिया। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उसके बाकी साथियों के ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। लाला को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक बार फिर नशे का अपना काला कारोबार शुरू करना चाहता था।

Related posts

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के 23 नए केसों के साथ अब ये आंकड़ा बढ़ कर 234 तक पहुंचा।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने इंटरपोल मानकीकृत डिजिटल प्रारूप का उपयोग कर क्रोएशिया में मृत शरीर की करवाई पहचान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आपसी तालमेल से काम करेंगे तभी हम जानमाल का नुकसान बचा सकेंगे- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!