Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

पानी में ‘डूब’ रहा था शख्स, हाथी के बच्चे ने नदी में कूदकर ऐसे बचाई जान, देखें वायरल वीडियो

केरल में एक प्रेग्नेंट हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखे से भरा अनानास खिला दिया था, जिसको खाने से उसकी मौत हो गई.नदी में खड़े-खड़े वो मर गई . तस्वीरें और स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई बड़ी संस्थाओं ने आरोपियों को ढूंढकर उनको सजा देने की मांग की. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो रहा है. जहां हाथी के बच्चे को नदी में एक शख्स डूबता नजर आता है. जिसको बचाने के लिए वो पानी में उतर जाता है और उसे किनारे तक ले जाता है. बता दें, शख्स नदी में तैर रहा था, लेकिन हाथी के बच्चे को लगा कि वो डूब रहा था, इसलिए वो बचाने के लिए कूद गया.


केरल में हुई घटना के बाद इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि हाथी इंसानों को कितना प्यार करते हैं, लेकिन हम उनके इस प्यार के बिलकुल लायक नहीं है. कई सोशल मीडिया के पेज इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी लगेगा कि इंसानों से ज्यादा हाथियों में इंसानियत होती है. वीडियो में सुना जा सकता है कि शख्स हाथी को थैंक्यू बोल रहा है. नेचर एंड एनिमल नाम के ट्विटर पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हाथी के बच्चे को लगा कि शख्स नदी में डूब रहा है. वो उसको बचाने के लिए नदी में कूद गया. हम वास्तव में उनके लायक नहीं हैं.’

Related posts

कांग्रेस नेत्री अल्का लम्बा ने कहा,महिला सुरक्षा का मुद्दा, क्या सिर्फ चुनावी मुद्दा रह चुका है, पीएम का पुराना वीडियो दिखाया-देखें

Ajit Sinha

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड, देर रात तक की थी शूटिंग,आज सुबह होटल के कमरे में मिली लाश

Ajit Sinha

दिल्ली: लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!