Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली: लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शनिवार सुबह चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।  उन्होंने अधिकारीयों को काम की रफ़्तार को और बढाने के साथ-साथ यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहतर ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए।  पीडब्ल्यूडी मंत्री कहा कि लोगों को लोगों को जाम से निजात दिलाना मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की प्राथमिकता है इसलिए वे स्वयं इस कार्य पर नजर बनाए हुए है.

उन्होंने कहा कि, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर आवाजाही करने वाले लोगों को ट्रैफिक से निजात मिले इसके लिए पीडब्ल्यूडी यहाँ दिन-रात युद्धस्तर पर काम कर रही है और 31 मार्च तक फ्लाईओवर के एक हिस्से के मेन्टेनेंस का कम पूरा हो जायेगा।  उन्होंने साझा किया कि, मुख्यमंत्री  के सुझाव पर यह निर्णय भी लिया गया है कि  फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान दो में से एक लेन ट्रैफिक के लिए खुला रहेगा ताकि लोगों को जाम से न जूझना पडे.

Related posts

खुद को दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर बताने वाले एक धोखेबाज पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह निधन हो गया।

Ajit Sinha

एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x