Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद

बहुजन समाज पार्टी के एक पूर्व विधायक के भाई ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में देर रात अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों को यह जानकारी मिली कि आस मोहम्मद नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.जैसे ही सूचना आसपास के लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और यह सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मुरादनगर सीट से बीएसपी के पूर्व विधायक वहाब चौधरी के भाई आस मोहम्मद ने देर रात अपनी पत्नी सुहाना की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली. शुरुआती जांच में आस मोहम्मद ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है. हालांकि हत्या के कारणों के बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है.वहीं मृतक सुहाना के परिजनों का कहना है कि करीब 20 साल पहले सुहाना और आस मोहम्मद की शादी हुई थी. कुछ दिन पहले ही सुहाना और उसके बच्चों को उसके पिता उसके सुसराल छोड़कर आए थे. परिजनों के मुताबिक आरोपी पति आस मोहम्मद आपराधिक प्रवृति का शख्स है और कई सालों से पत्नी को प्रताड़ित करता रहा है.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि आस मोहम्मद नामक शख्स के जरिए अपनी पत्नी को गोली मारी गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मृतका सुहाना का शव लहू लुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था.उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए उससे गहन पूछ ताछ की जा रही है. पुलिस ने आरोपी से वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिस हथियार से महिला की हत्या की गई है. हत्या किए जाने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

Related posts

“नशा मुक्त भारत अभियान” से प्रेरित “नशा मुक्त भारत पखवाडा” गत 12 जून से 26 जून तक पूरी दिल्ली में मनाया गया।

Ajit Sinha

हिट एंड रन के मामले में फॉर्च्यूनर कार ने बीकॉम की तीन छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

सीएम फ़्लाइंग, फरीदाबाद टीम ने राशन डिपो के गोदाम में की छापेमारी की कार्रवाई, कालाबाजारी हुआ उजागर -केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!