Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश नोएडा

तीन दिनों से खाना न मिलने और नौकरी छूटने से नाराज शख्स ने सीएम को दी गोली मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले शख्स ने ट्वीट कर धमकी दी कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा। साइबर सेल ने जांच की तो मामला बेहद चौंकाने वाला निकला। जांच में पता चला कि लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूटने व तीन दिन से खाना नहीं मिलने पर आरोपित ने धमकी भरा ट्वीट किया था। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग एक्‍टिव हो गया। आनन-फानन में नॉलेज पार्क कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपित राकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित राकेश की लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूट गई और वह कई दिनों से किराए के कमरे में रह रहा था। मूलरूप से कुशीनगर का रहने वाला राकेश अपने गांव नहीं जा पा रहा था। खर्च के लिए उसके पास रुपये खत्म हो गए थे। पिछले तीन दिनों से उसको खाना नहीं मिला था। भूख से परेशान राकेश ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर गोली मारने की धमकी दे डाली। आरोपित के ट्वीट करते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस हरकत में आ गई और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई। साइबर सेल प्रभारी बलजीत सिंह की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि धमकी भरा ट्वीट करने वाले शख्स  को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की गई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी मिली चुकी है। हाल ही में मिली धमकी देने के मामले में आरोपित को यूपी एसटीएफ ने मुंबई पुलिस की मदद से शनिवार को गिरफ्तार किया था।

Related posts

डेटिंग ऐप से बुलाकर लूटने वाले 4 आरोपित पकड़े गए, डायमंड और गोल्ड बरामद

Ajit Sinha

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी अरेस्ट, तीन लड़कियों को हिरासत में लिया।

Ajit Sinha

बुलंदशहर में बेची गई जहरीली शराब का वेयरहाउस ग्रेटर नोएडा में मिला छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 2 लोग मृत अवस्था में मिले हैं

Ajit Sinha
error: Content is protected !!