Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बुलंदशहर में बेची गई जहरीली शराब का वेयरहाउस ग्रेटर नोएडा में मिला छापे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 2 लोग मृत अवस्था में मिले हैं

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में जहरीली शराब पीकर छह लोगों की मौत हुई है। इस शराब कांड के तार ग्रेटर नोएडा से जुड़ गए हैं। दरअसल, बुलंदशहर में बेची गई जहरीली शराब का वेयरहाउस ग्रेटर नोएडा में पाया गया है। बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान में फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मौके पर दो लाश भी पड़ी मिली हैं और फैक्ट्री से 36 पेटी जहरीली शराब पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में बुलन्दशहर पुलिस ने छापा मारा है। यहां ज़हरीली शराब का जखीरा मिला है। इस फैक्ट्री से 36 पेटी शराब बरामद की गई है। मौके से दो डेडबॉडी भी बरामद हुई हैं। खबर  के अनुसार ग्रेटर नोएडा में बनी यह जहरीली शराब को पीकर ही बुलंदशहर में 6 लोगों की जान गई है।

फैक्ट्री में जो दो लाशें पड़ी मिली हैं, उनमें से एक की पहचान कर ली गई है। यह व्यक्ति बुलंदशहर के जहरीली शराब कांड का आरोपी है। बुलंदशहर पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही थी। दूसरी लाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। बुलंदशहर जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। ग्रेटर नोएडा में यूपीएसआईडीसी की साइट-5 के प्लॉट नंबर ए-3/13 में जहरीली शराब की फैक्ट्री चल रही थी। बुलंदशहर पुलिस ने छापेमारी की। गौतमबुद्ध नगर पुलिस को भी बुलंदशहर पुलिस ने बुलाया। फैक्ट्री के अंदर 2 लोग मृत अवस्था में मिले हैं।

Related posts

लाखों रुपए कीमत के ढाई हजार से अधिक पेड़ काट कर ले गए चोर , केस दर्ज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नशा तस्कर अंगूरी देवी की 3 मंजिला इमारत पर चला जिला प्रशासन का हथौड़ा- जारी रहेगा।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे -2 पर शराब की पेटियों से भरा एक कंटेनर पलटा, लोग शराब की पेटियों को लूट कर ले गए।  

Ajit Sinha
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!