Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली

घर की छप्‍पर में फंसा था कोबरा, शख्स ने पतली छड़ी से निकाला बाहर और फिर. देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का कोबरा को रेस्क्यू करने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर शैलेंद्र सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.साथ ही इस वीडियो को शैलेंद्र ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”जंगल में रहने वाले लोगों को सिर्फ बाघ, शेर, तेंदुआ और हाथी से ही नहीं निपटना पड़ता बल्कि कोबरा से भी निपटना पड़ता है.”


इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से यह शख्स बिना किसी डर के आराम से पतली छड़ी की मदद से कोबरा को घर के ऊपर लगे मिट्टी के बने टाइल्स से बाहर निकाल रहा है. इस शख्स का तो पता नहीं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सदमें में जरूर आ जाएंगे. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि घर के ऊपर लगे मिट्टी के टाइल्स में एक कोबरा फंस गया है. वहीं दूसरी तरफ इस कोबरा की जान बचाने के लिए एक आदमी घर के ऊपर चढ़कर इस मिट्टी के टाइल्स को धीरे-धीरे हटाता है और फिर टाइल्स के अंदर दबे कोबरा को आराम से एक पतली छड़ी की मदद से बाहर निकालता है. जैसे ही कोबरा बाहर निकलता है यह शख्स उसकी पूंछ पकड़कर, वहां रखें एक बैग के अंदर डाल देता है. आपको बता दें कि कोबरा की जान बचाने के बाद इस शख्स ने गोवा के ‘कोटिगाओ वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी’ के फॉरेस्ट ऑफिसर से संपर्क किया और फिर वहां मौजूद फॉरेस्ट ऑफिसर ने इसे कोबरा बचाव अभियान को दे दिया.आपको बता दें कि इस वीडियो को अबतक 3. 5 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं कई लोगों ने कमेंट किया है.

Related posts

प्रियंका गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री को किया बेनकाब, कहा- वंदे मातरम पर बहस केवल ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा , सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने  दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क  में  ‘पलॉग रन’ का आयोजन किया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!