Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

लॉकडाउन: महाभारत के इंद्र हैं बेहाल, खाने से लेकर दवा तक नहीं मिल रही, फिर से फिल्म में काम करना चाहते हैं।

सीरियल महाभारत में काम कर चुके वरिष्ठ एक्टर सतीश कौल इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. नेशनल लॉकडाउन के चलते उनके हालात और बदतर हो गए हैं. 300 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके कौल ने महाभारत में भगवान इंद्र का रोल निभाया था. पीटीआई के साथ बातचीत में 73 साल के एक्टर ने कहा, ‘मैं लुधियाना में एक छोटे से किराए के मकान में रह रहा हूं. मैं इससे पहले एक ओल्ड एज होम में रह रहा था. मेरी हेल्थ ठीक है लेकिन लॉकडाउन के चलते हालात खराब हुए हैं.’उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे दवाओं, खाने-पीने का सामान और बेसिक चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. मैं इंडस्ट्री के लोगों से अपील करता हूं कि मेरी सहायता की जाए. मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है. अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है.’

अजय देवगन और गोविंदा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं सतीश

गौरतलब है कि कौल ने अजय देवगन और काजोल स्टारर फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ और गोविंदा स्टारर फिल्म ‘आंटी नं. 1’ में भी काम किया है. वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था. उन्होंने बताया कि उनका ये प्रोजेक्ट सफल नहीं हो पाया. इसके बाद साल 2015 उनकी हिप बोन फ्रेक्चर हो गई थी. वे अपनी चोट के चलते ढाई सालों तक बिस्तर पर रहे. इसके चलते उनके पास बचा-खुचा काम भी जाता रहा. इसके बाद ही उन्होंने ओल्ड एज होम में शरण ली और दो साल वहां बिताए. कौल ने कहा कि ‘मुझे लोगों का इतना प्यार मिला है तो अब अगर लोग मुझे भूल भी गए हैं तो कोई बात नहीं है. मैं हमेशा दर्शकों का आभारी ही रहूंगा. अभी तो मैं चाहता हूं कि काश मेरे पास एक ठीक-ठाक सी रहने की जगह होती जहां मैं आराम कर पाता. मुझमें एक्टिंग को लेकर भूख अब भी बाकी है. मैं उम्मीद करता हूं कि कोई ना कोई फिल्ममेकर मुझे रोल देना चाहेगा और मैं किसी भी तरह के रोल में काम करना पसंद करूंगा.’

Related posts

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गांधी का संदेश

Ajit Sinha

दिल्ली में हंगामा: बीजेपी के हज़ारों कार्यकर्ताओं का दिल्ली के सीएम अरविन्द के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन।

Ajit Sinha

बजट 2017 : खुला उम्मीदों का पिटारा, टैक्स में दी छूट, पढ़िए पूरी खबर किसे क्या मिला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!