Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले 181 तक पहुंचा जो कल मुकाबलें आज बहुत ज्यादा हैं, इन में से 50 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं, रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों से कोई न कोई कोरोना संक्रमित के मरीज आए ही रहे हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित के कुल 181 मरीज मिले हैं, इनमें से 92 मरीज ठीक हुए हैं। इससे यही पता चलता हैं कि एक तरफ तो कोरिना संक्रमित के मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ मरीज ठीक भी हो रहे हैं अब तक  संक्रमित के 92 मरीज ठीक हो चुके हैं।    

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 8766 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 2652 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6108 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 8585 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 8510 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 7487 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 842 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 181 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 79 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 4 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 92 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।  

Related posts

विधायक राजेश नागर ने ददसिया गांव के लोगों की समस्या सुनी, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समस्याओं को दूर करने के निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला परियोजना एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 29 अप्रैल को

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सशस्त्र सीमा बल की 50 ट्रेनर्स को सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल को उपयोग में लाने की दी ट्रेनिग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!