Athrav – Online News Portal
मध्य प्रदेश विशेष

प्रवासी मजदूरों से भरे ट्रक -बस में जबरदस्त टक्कर में ८ मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, लगभग 50 मजदूर घायल हो गए

मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जब कि 50 से अधिक घायल हो गए. घायलों का स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे.गुना पुलिस का कहना है कि बस और ट्रक में यात्री सवार थे. यह सभी लोग कोरोना के कारण अपने घर जा रहे थे. देर रात 2-3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है. अब उसकी तलाश की जा रही है.सभी शवों को जिले की सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं जहां पर उनकी पोस्ट मार्टम की तैयारी पुलिस कर रहीं हैं। 

Related posts

फरीदाबाद के न्यू पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का फ्लैट चोरों ने खंगाला, लाखों जेवरात लेकर हुए रफू चक्कर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी रजिस्ट्री एक बड़ी समस्या बनकर रह गई हैं, प्रॉपर्टी एंव बिल्डरों को मरने से बचा लो- देखें वीडियो

Ajit Sinha

45वें दिन भी घर नहीं आ सके दूल्हा-दुल्हन, पड़ोसी पूछते-कब लौटेगी बरात, ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए शब्द नहीं हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!