Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

ताजा कोरोना बुलेटिन: लो और बढ़ गए कोरोना पॉजिटिव के 5 नए केस, अब फरीदाबाद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 76 हो गई हैं।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में आज फिर से 6 नए केस कोरोना पॉजिटिव के आए हैं जो बढ़ कर अब कोरोना पॉजिटिव के कुल मरीजों की संख्या  76 हो गई हैं। जिला प्रशासन इस फैलते कोरोना  पॉजिटिव केसों को नहीं रोक पा रही हैं,के चलते आमजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं हैं। इस मुश्किल से आमजनों की खुद ही निकलने होंगें। इसके लिए लोगों को अपने चेहरे पर मास्क अवश्य लगा कर चलने होंगें और सोशल डिस्टेंस का पालन करना बहुत जरुरी हैं। इस खतरनाक बिमारी से बचने की एक यहीं जरुरी उपाए हैं। जिसे हम सभी को अपनाना चाहिए। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 4821 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1354 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3464 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 4745 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 3952 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 3390 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 486 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 76 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 31 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 43 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें दो मरीजो की मौत भी हो गई है।

Related posts

कैंसर से पीडि़त लोगों का जल्द से जल्द इलाज करने के लिए राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा में आवश्यक कदम उठाए गए हैं: डा. हर्षवर्धन  

Ajit Sinha

परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने तीन कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निर्माणधीन वर्कशॉप से सेटरिंग उतारते समय मजदूरों का सरिया हाईटेंशन तार से टकराया, धमाका, दोनों की मौत

Ajit Sinha
error: Content is protected !!