Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

लॉकडाउन-3: सफ़ेद अम्बेस्डर कार पर लिखा था दिल्ली सरकार, चालक कर रहा था शराब की तस्करी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन की वजह से शराब की तस्करी के लिए अपराधी किस्म के व्यक्ति अजीबो गरीब उपाय आजमा रहे हैं.साऊथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने की पुलिस ने दिल्ली शराब की तस्करी करने वाले एक ऐसे ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जो कि दिल्ली सरकार के मंत्री के ओएसडी की कार में हरियाणा से शराब लाता था और उसे दिल्ली में सप्लाई करता था.

ये कार दिल्ली सरकार के एक मंत्री के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) की है. कार का ड्राइवर सरकारी आदमी होने का रौब दिखाकर हरियाणा से दिल्ली में शराब लाता और लोगों को सप्लाई करता था. पकड़ा गया शख्स कार का अस्थायी ड्राइवर है.फिलहाल दिल्ली पुलिस ने कार के ड्राइवर समेत एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और सरकारी गाड़ी एम्बेसडर को जब्त कर एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर दिया है. इस एम्बेसडर कार पर दिल्ली सचिवालय का स्टीकर चिपका हुआ है और दिल्ली सरकार भी लिखा हुआ है.
इसी का फायदा ये शख्स उठा रहा था.2 दिन पहले डिफेंस कॉलोनी थाने के एक कॉन्स्टेबल ने जांच के दौरान कार में सवार दो लोगों को देखा तो इनकी बातों से कॉन्स्टेबल को कुछ शक हुआ.कॉन्स्टेबल ने जब कार की सीट के नीचे देखा तो उसमें 16 देसी शराब की बोतल मिलीं.इसके बाद डिफेंस कॉलोनी थाने की पुलिस ने एक्साइज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार के ड्राइवर दीपक राणा और उसमें सवार एक और शख्स कैलाश चंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कार को भी जब्त कर लिया गया है.

Related posts

मौसी मुझे दोहरे हत्याकांड में फंसना चाहती थी,उसके साथ मेरा प्रॉपर्टी विवाद था, इस लिए मैंने उसकी हत्या कर दी- अरेस्ट  

Ajit Sinha

एमसीडी स्कूलों के कायाकल्प के लिए पहली तिमाही में 400 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी।

Ajit Sinha

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए एडवाइजरी जारी किए हैं -जरूर पढ़े , और मुश्किल से बचे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!