Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस ने दूल्हा -दुल्हन को पुलिस की जिप्सी में ले जाकर मंदिर में करवाई शादी,विदाई जिप्सी में की, देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की शादी करवा कर उसे दूल्हे के साथ ससुराल छोड़ दिया। दरअसल में एक दूल्हा -दुल्हन की शादी पहले से तय थी, जब शादी का समय तय किया गया था उस वक़्त दिल्ली का और माहौल था और अब शादी का समय नजदीक आया तो दिल्ली में कोई और माहौल हैं। जी हैं पिछले एक महीने से अधिक वक़्त से कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हैं। 


देश में आमजनों का आवागमन बंद हैं और ट्रंसपोर्ट सिस्टम सहित देश के सभी संस्थान बंद हैं और शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने हेतु दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस संभाले हुए हैं।ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें लिखा हैं एक पिता ने कालका थाने में एसएचओ को आग्रह किया कि उसके बेटे की आर्य समाज मंदिर में आज शादी का समय फिक्स हैं। इसके लिए दूल्हा -दुलहन दोनों ही तैयार हैं। वह कानूनी नियमों का पालन करना चाहते हैं इसमें पुलिस से मदद चाहते हैं।  इसके बाद कालका थाने के एसएचओ ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि दूल्हा -दुल्हन को पुलिस की जिप्सी में बिठा कर आर्य समाज मंदिर में ले जाया जाए और वहां पर दोनों की शादी करवा कर दुल्हन की विदाई भी पुलिस की जिप्सी में की जाए। दिल की पुलिस दिल्ली पुलिस ने दुल्हन को दूल्हे के साथ उसके ससुराल में पहुंचा दिया और इस तरह से दूल्हा -दुल्हन की शादी संपन्न। 

Related posts

केजरीवाल सरकार ने शेख सराय स्थित एपीजे स्कूल के प्रबंधन को टेकओवर करने की प्रक्रिया प्रारंभ की-मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया से जुड़े बेहतरीन रिपोर्टरों ने खोली न्यूज़ चैनलों के मालिकों की पोल, देखें वायरल वीडियो में

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में मास्क नहीं पहने पर पुलिस कर्मी ने कर दी स्कूटी सवार लड़के की डंडे से जमकर पिटाई, देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!