Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन वीडियो

जब देश के सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, तो बोले- कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कोरोना वायरस को लेकर शुरू से ही ये खबर आ रही है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला.इस खबर के आने के बाद से लोग चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं. अब अगर ऐसे में कोई चमगादड़ आपके घर में घुस आए और जाने का नाम ना ले तो क्या हो? शायद इस बात को सोच कर आप भी डर जाएंगे. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ बिलकुल ऐसा ही हुआ है.

अमिताभ ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. आमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, ‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया. बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला. कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा.


अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं.अक्सर वो ट्विटर पर अपनी जिंदगी से और करियर से जुड़ी कुछ ना कुछ बातें पोस्ट करते रहते हैं. उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं.अब इस ट्वीट पर भी लोग काफी मजे ले रहे हैं. कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार भी जताया था.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली में डीएमआरसी एक बहुस्तरीय कार पार्किंग, जो 3,000 से अधिक कारों को पार्क करने में सक्षम होगा।

Ajit Sinha

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha

विश्व योग दिवस : दिल्ली,पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने 3000 लोगों के साथ किया योगासन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!