Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद से आई अच्छी खबर: पिछले 72 घंटों में नहीं आया कोई कोरोना पॉजिटिव नया केस, कुल 33 केस में से 15 लोग हुए ठीक, पहुंचे घर। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1298 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 687 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 611 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1265 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1145 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 899 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 213 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 33 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 18 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 15 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

फरीदाबाद : प्रदुमन हत्याकांड से सहमें अभिभावकों ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में आज सुरक्षा में कोताही बरतनें पर जमकर बबाल काटा, हंगामा।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री मोदी ने पांच सालों में बदली देश की दिशा और दशा : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन 26 मार्च को अयोध्या के लिए होगी रवाना।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!