Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

लॉकडाउन: एंबुलेंस से चोरी-छिपे जा रहे थे उत्तरप्रदेश, चालक सहित 9 गिरफ्तार

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. 22 दिन से जारी लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी सेवा वालों को ही छूट दी गई है और इसमें एंबुलेंस भी शामिल है. हालांकि एंबुलेंस के सहारे कई लोग ऐसे भी हैं जो इस छूट का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ऐसे ही 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने साउथ दिल्ली के रजोकरी इलाके में एक यूपी नंबर की संदिग्ध एंबुलेंस को देखा तो उसे रोका गया. एंबुलेंस में ड्राइवर समेत 9 लोग बैठे थे. पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि एंबुलेंस चला रहा ड्राइवर इन सभी को हरियाणा के मानेसर से बैठाकर उत्तर प्रदेश के बस्ती लेकर जा रहा.पुलिस ने सभी 9 लोगों को गिरफ्तार कर एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया. पकड़े गए लोगों में से कुछ ने कहा कि पिता बीमार हैं, उनको लेकर जा रहे हैं. किसी ने कहा काम नहीं है इसलिए जा रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि उत्तर प्रदेश से ये एंबुलेंस हरियाणा बुलवाई गई थी. लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट बंद है, लिहाजा एंबुलेंस में बैठकर ये उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जा रहे थे. था.

Related posts

50000 के एक ईनामी बदमाश सहित तीन भगौड़े अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 मुक़दमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

‘इंडिया’ गठबंधन की चौथी बैठक हुई खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने बैठक को संबोधित करते हुए क्या कहा, लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

एक चार्टर्ड एकाउंटेंट और वर्तमान में आयुर्वेदिक दवाओं के कारोबारी से 3 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!