Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

जंगल में भिड़ गए दो खूंखार बाघ, दहाड़ सुन निकल गईं लोगों की चीखें… देखें पूरा वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने मध्य भारत के दो बाघों के बीच एक क्षेत्रीय लड़ाई का एक रोमांचक वीडियो (Viral Video) साझा करने के लिए आज ट्विटर का सहारा लिया. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर किया और यह भी खुलासा किया कि भारत सरकार द्वारा अप्रैल 1973 में शुरू किया गया एक प्रोजेक्ट टाइगर, जिसे आज 47 साल पूरे हो गए हैं.उन्होंने दो मिनट की लंबी क्लिप को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”दो पूर्ण विकसित बाघों के बीच लड़ाई. हेडफोन के साथ सुनें. भारतीय जंगल में शक्तिशाली गर्जन और इसकी गूंज. आज प्रोजेक्ट टाइगर ने भारत में 47 साल पूरे कर लिए हैं.”


वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाघ आक्रामक रूप से लड़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पर्यटक उनकी लड़ाई देख रहे हैं. वीडियो में दोनों बाघों की दहाड़ सुन लोग सहम जाते हैं. ये लड़ाई इस क्षेत्र पर दावा करने के लिए हो रही है.प्रवीण कासवान ने ये भी खुलासा किया कि ऐसी लड़ाइयों में बाघों की जान तक चली जाती है. इस वीडियो के अब तक 46 हजार व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

Related posts

दिल्ली के आज़ाद बाजार में एक बिल्डिंग गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, राहत -बचाव कार्य जारी।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सांसद सी.आर.पाटिल, गुजरात व सांसद जमयंग त्सेरिंग, लद्दाख भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने।  

Ajit Sinha

पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर अपने मामी को तोहफे में दे दिया, अपहत बच्चा सकुशल बरामद, आरोपित मामा-भांजा अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!