Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद पुलिस के. के. राव ने कहा कि कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों को उठक बैठक कराया जाएगा, देखिए वीडियो   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मार्किट में किसी भी सामानों को काला बाजारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दूकानदार कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाता हैं तो उस दुकानदारों को बीच सड़कों पर कान पकड़ कर उठक बैठक कराया जाएगा।
इसी क्रम में आज खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में तीन दुकानों को कालाबाजारी करने के जुर्म में पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उठक बैठक कराया हैं। पुलिस कमिश्नर के.के. राव ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी घरों में इलेक्ट्रीशियन व अन्य मैकेनिक की जरुरत हैं और मैकेनिक शिकायतों को दूर करने के लिए जा सकता हैं। बाकायदा पुलिस के पूछने पर मैकेनिक अपने बारे में सही बातें बताए की वह कहा और किस काम से जा रहा हैं। इस दौरान उनके पास अपना कोई आई डी हैं, तो पुलिस को जरूर दिखाए। इसके अलावे उन्होनें जो भी कहा आप स्वंय इस खबर में प्रकाशित वीडियो में सुनिए उन्हीँ के जुबानी।   

Related posts

फरीदाबाद: शेयर मार्केट में निवेश करा 98,27,000 रुपये ठगी करने के मामले मे खाताधारक सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में “वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ” के नए राष्ट्रीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Ajit Sinha

हरियाणा: “ताउते तूफान” अगले 48 घंटों के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा की दृष्टि से घरों से बाहर न निकलें-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!