Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

शहर में दूध की कमी नहीं होने दिया जाएगा, ज्यादा दूध चाहिए तो पहले बताए: नगराधीश बलिना  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: वीटा मिल्क प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगराधीश बलिना ने बताया कि प्लांट में सभी सुरक्षा इंतजामों व एहतियात के साथ कार्य किया जा रहा है। वीटा के सभी बूथों पर दूध व अन्य उत्पाद की सप्लाई निरंतर जारी है तथा इसे निरंतर बनाए रखा जाएगा और ये निरंतर खुली रहेंगी और अगर किसी को बड़ी मात्रा में दूध की आवश्यकता है तो उनकी मांग के अनुसार उसे उपलब्ध करवाया जाएगा।

अभी दो गाड़ियाँ फरीदाबाद के लिए चलाई जा रहीं है आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढाई जा सकती हैं कई जगहों पर दूध व अन्य उत्पाद की होम डिलीवरी कि जा रही है। उन्होंने बताया कि वीटा दूध व अन्य उत्पादों की बाजार में कमी नही होने दी जाएगी। वीटा प्लांट बल्लबगढ़ से फरीदाबाद, गुरुग्राम,पलवल, नूंह जिला में दूध व अन्य उत्पादों की सप्लाई निरंतर जारी है। अगर किसी व्यक्ति को दूध की सप्लाई में दिक्कत आ रही है तो वह प्लांट के हेल्पलाइन नंबर 0129-2247820 पर प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लाडवा नगरपालिका के सचिव (अतिरिक्त प्रभार निसिंग नगरपालिका) तुरंत प्रभाव से निलंबित

Ajit Sinha

स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार को द्रोणाचार्य अवार्ड और पूर्व छात्र एवं शूटर अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों को 25 जुलाई तक वार्षिक संपत्ति रिटर्न जमा करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!