Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने शहर के बाजारों में लोगों को मास्क व सेनीटाईजर वितरित किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कोरोना वायरस से बचाव में देश पूरी तरह से जुट गया है। हर कोई इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ रहा है। यही कारण है कि देश में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को फरीदाबाद व्यापार मंडल ने शहर के बाजारों में लोगों को मास्क व सेनीटाईजर वितरित किए। व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने अपनी पूरी टीम के साथ शुक्रवार की सुबह एनआईटी नंबर -1 की मार्केट में पैदल चलते हुए दुकानदार, बाजार में आने वाले ग्राहक व अन्य लोगों को मास्क व सेनीटाईजर की बोतल बांटी। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपनी दुकानों में सेनीटाईजर का प्रयोग करें और उनके संस्थानों में आने वाले ग्राहकों को सेनीटाईज करें।
इस अवसर पर भाटिया के साथ मास्क बांटने वालों में  व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान सरदार जगनशाह, महामंत्री वेदप्रकाश कुकरेजा, हरीश भाटिया, दीपक, सोनू,तरूण, रमेश मदान, सन्नी, अनिल, सुभाष चक्रवर्ती,  सतीश व रिंकू प्रमुख रूप से शामिल थे। इस अवसर पर व्यापार मंडल की टीम ने प्रधान जगदीश भाटिया की अगुवाई में दुकानों पर जाकर वहां उपस्थित स्टॉफ व ग्राहकों को कोरोना के प्रति आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। श्री भाटिया ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से लगातार कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना बीमारी के वायरस एक से दूसरे व्यक्ति के जरिए फैलता है।

इसलिए यदि किसी को छींक या खांसी आए तो वह पूरी सावधानी बरते। भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कफ्ूर्य के जरिए लोगों को कोरोना से लडऩे का आहवान किया है। वह प्रधानमंत्री के इस आहवान में आहूति डालेंगे। उन्होंने बाजार में सभी लोगों से अपील की है कि रविवार 22 मार्च को जनता के द्वारा जनता के लिए लगाए जाने वाले कफ्र्यू में अपनी आहुति डालकर कोरोना को भगाने का संकल्प लें। सभी लोग स्वयं इस बीमारी से बचें और दूसरों को भी बचाएं। श्री भाटिया ने प्रधानमंत्री मोदी के आहवान की प्रशंसा करते हुए कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। श्री भाटिया ने लोगों से अपील की कि लोग जमाखोरी व कालाबाजारी ना करें। इस प्रकार की किसी अफवाह पर ध्यान ना दें, जिससे देशवासियों को परेशानी का सामना करना पड़े। विशेष तौर पर जमाखोरी व कालाबाजारी का हिस्सा ना बनें।  

Related posts

पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने 10 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक” प्रशंसा पत्र और इनाम देकर किया प्रोत्साहित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव सुचारू संचालन के उद्देश्य से नियुक्त किए गए एआरओ

Ajit Sinha

कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने लोगों को खीर प्रसाद वितरित करते वक़्त लोगों को दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha
error: Content is protected !!