Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने लोगों को खीर प्रसाद वितरित करते वक़्त लोगों को दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर माता पथवारी मंदिर पर करीब पांच क्विंटल खीर प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने सभी को पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए लोकमंगल की कामना की। श्री सिंगला ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या के साथ साथ बड़मावस और शनि जयंती भी होने से विशेष दिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग स्नान, दान आदि कर परमात्मा से स्वयं के कल्याण की कामना करते हैं।



लेकिन मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के कल्याण की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा से होती आई है। हर रात को चीरने के लिए सूरज का उजाला आता है। वैसे ही हर व्यक्ति के जीवन के कष्टों को हरने के लिए परमात्मा कृपा अवश्य ही करते हैं। श्री सिंगला ने बताया कि आज उन्होंने यहां तीन क्विंटल दूध से तैयार पांच क्विंटल खीर तैयार करवाई। जिसका मां पथवारी को भोग लगाने के बाद सभी को वितरण किया गया। इस अवसर पर बंटी ठाकुर, संदीप वर्मा, कपूरचंद अग्रवाल, मोनू गर्ग, नवलकिशोर गोयल, सचिन सिंगला, विजय सिंगला, रणबीर नागर, रोहताश चौधरी, मनोज बंसल, दशरथ प्रसाद गर्ग, विनोद मित्तल आदि ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

Related posts

72 घंटों में एक भी नया केस नहीं आया: फरीदाबाद जिले में कुल 43 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं,इनमें से 28 लोग ठीक हुए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली पुलिसवाला बनकर आमजनों से पैसे ठगने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

सूरजकुंड में हरियाणा भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, सीएम सहित कई केंद्रीय व स्टेट के मंत्रीगण मौजूद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!