Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन वीडियो

अश्लील गाने में लिया महात्मा गांधी का नाम इस भोजपुरी सिंगर पर हुई एफआईआर।

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका को अपने गाने में महात्मा गांधी का नाम लेना महंगा पड़ा है. झारखंड की राजधानी रांची में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका पर एक अश्लील गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम इस्तेमाल किए जाने का आरोप है. छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने इस मामले में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में गाने को न सिर्फ अश्लील बताया गया है बल्कि कहा गया है कि प्रियंका ने गाने के दौरान गांधीजी का नाम गलत ढंग से इस्तेमाल किया है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका के इस गाने में देश के महापुरुषों का अपमान किया गया है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि प्रियंका ने तमाम हिट भोजपुरी गाने गाए हैं और इस मामले में नाम आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.पिछले दिनों प्रियंका अपने गाने बुलाती है मगर जाने का नहीं के चलते काफी चर्चा में रही थीं. उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’का सॉन्ग वर्जन काफी वायरल हो रहा है. इस शायरी पर भोजपुरी इंडस्ट्री की दो मशहूर महिला सिंगर्स ने गाना गाया है और दोनों ही गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Related posts

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री रक्षा निखिल खड़से एवं हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ।

Ajit Sinha

अडानी की कंपनियों को कंट्रोल करते हैं मोदी-राहुल गांधी

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने पिपिंग समारोह का आयोजन किया: 182 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!