Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

परवेज मुशर्रफ ने हाफिज सईद की रिहाई की मांग की

संवाददाता : पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने घर में नजरबंद जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की रिहाई की मांग की है.मुशर्रफ ने दावा किया कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का संगठन ‘एक अच्छा एनजीओ’ है जो राहत कार्यों में मदद करता है. मुशर्रफ ने कहा, ‘हाफिज सईद को निश्चित रूप से रिहा किया जाना चाहिये. वो आतंकवादी नहीं है, वो एक बहुत अच्छा एनजीओ चला रहे हैं. वो पाकिस्तान में भूकंप और बाढ़ के बाद राहत कार्यों में योगदान दे रहे हैं. वे बड़े कल्याण संगठनों का संचालन कर रहे हैं’. पाकिस्तान के अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने कहा, ‘मेरे विचार में वो तालिबान के खिलाफ हैं, उन्होंने पाकिस्तान या दुनिया में कहीं भी कोई आतंकवादी घटना को अंजाम नहीं दिया. इसलिए उनके साथ अलग तरीके से व्यवहार करना चाहिये’.

सरकार ने पिछले महीने सईद को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया था और उसे देश छोड़ने से रोक दिया. उसे शांति और सुरक्षा के लिए ‘नुकसानदेह’ गतिविधियों में शामिल रहने के लिए 90 दिन तक घर में नजरबंद रखा गया. मुशर्रफ ने कहा कि भारत इनके खिलाफ है क्योंकि इनके समर्थक भारतीय सेना से लड़ने के लिए अपनी मर्जी से कश्मीर जाते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुशर्रफ ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें लंदन और दुबई में अपार्टमेंट खरीदने के लिए 2009 में सउदी अरब के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज अल सौद से लाखों अमेरिकी डॉलर मिले थे. बहरहाल, मुशर्रफ ने इसे ‘निजी मामला’ बताते हुये आगे जानकारियों का खुलासा नहीं किया. उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान का पंजाब प्रांत आतंकवाद का गढ़ बन गया है.

Related posts

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस पार्टी एवं सोनिया गाँधी पर हमला करते हुए 10 ज्वलंत प्रश्न पूछे।

Ajit Sinha

चुनाव आयोग की शिकायत, 66 पूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी चिट्ठी

Ajit Sinha

एचपी बालाजी गैस एजेंसी के मालिक सुशील कुमार सिंघल पर केस दर्ज, अवैध भंडारण से मिले 459 कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x