Athrav – Online News Portal
गुडगाँव विशेष

अत्याधुनिक सिस्टम से लैस तीन स्कॉर्पियो पुलिस को सौंपी, डायल-100 कंट्रोल रूम से भी इन गाड़ियों को जोड़ जाएगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस के बेड़े में आज  को आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन स्कॉर्पियो शामिल की गईं। सीएसआर के तहत डीएलएफ प्रबंधन की ओर से दिए गए तीनों वाहनों को पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अकील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनका कहना हैं कि इन वाहनों के शामिल होने से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहायता मिलेगी। तीनों का उपयोग क्यूआरटी दस्ता करेगा। तीनों स्कार्पियो की छत खुल सकती है और उसमें हाइड्रोलिक क्यूपोला युक्त लाइट मशीन गन लगाने की व्यवस्था भी है।
इस लाइट मशीन गन का इस्तेमाल करने वाले के पास यह विकल्प होगा कि चलती गाड़ी में भी वह इसे 360 डिग्री तक मोड़कर इसका उपयोग कर सकता है। गाड़ियों में फॉग लाइट और इंटरसेप्टर भी है जो विपरीत परिस्थितियों में इसके उपयोग को सुगम बनाता है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इन्हें वीवीआइपी आवाजाही के अलावा शहर में पेट्रोलिग के लिए उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डायल-100 कंट्रोल रूम से भी इन गाड़ियों को जोड़ दिया जाएगा।



इस मौके पर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक हिमांशु गर्ग, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शशांक कुमार सावन, पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजीव देशवाल,सहायक पुलिस आयुक्त पंखुड़ी, सहायक पुलिस आयुक्त उषा कुंडू, डीएलएफ फाउंडेशन के सीईओ डॉ. विनय साहनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की प्रेस कांफ्रेंस को सीधा लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग की माता शांति देवी का निधन हो गया।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगेस्टर बिंदर के मकान पर जिला प्रशासन ने आज चलाया बुल्डोजर – किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!