Athrav – Online News Portal
जरा हटके विशेष

छिपकली ने पूंछ से मारा ‘थप्पड़’ तो तेंदुए ने गुस्से में किया ऐसा… देखें तस्बीर में लड़ाई का पूरा

सोशल मीडिया पर 2018 का एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो रहा है] जिसमें तेंदुए के बच्चे और मॉनिटर छिपकली की लड़ाई दिखाई गई है. भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने 5 जनवरी की सुबह इस वीडियो को ट्वीट किया था, जिसके बाद ये वीडियो फिर शेयर किया जा रहा है. डेली मेल के अनुसार, वीडियो को जाम्बिया के कैंगयू सफारी लॉज में फिल्माया गया था.वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए का बच्चा छिपकली को बड़े गौर से देखता है. वो बार-बार उस पर पंजे पर मारने की कोशिश करता है. छिपकली भी पूंछ के सहारे शिकारी से लड़ने की पूरी कोशिश करती है,



लेकिन आखिर में वो असफल रहती है. तेंदुआ उसको मुंह से उठाता है और जंगल की तरफ ले जाता है.अर्थ टच न्यूज़ के अनुसार, मॉनिटर छिपकली पानी में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं. दरअसल, वो पानी में तेज भाग सकती हैं. दुर्भाग्य से वहां पानी नहीं था. लेकिन आखिर तक वह लड़ती रही. अंत में तेंदुए ने उसकी गर्दन पकड़ी और जंगल की तरफ चला गया.इस वीडियो के अब तक 12 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. डेली मेल के अनुसार, वीडियो को शूट करने वाले कोस्टा फ्रैंजसाइड्स ने कहा, ”छिपकली को पता था कि वह मुसीबत में है और खुद को बचाने के लिए उसने झट से अपनी पूंछ को तेज-तेज हिलाना शुरू कर दिया. आपको बता दें कि उसकी पूंछ बहुत ही शक्तिशाली होती है. छिपकली की नजर से तेंदुआ दूर हो गया तो वो कुछ नहीं कर पाई. नतीजतन पीछे से तेंदुए ने उसकी गर्दन पकड़ ली और ले गया. मुझे यकीन है कि छिपकली नहीं बच पाई होगी. शिकार मुंह में आने के बाद जानवर छोड़ते नहीं हैं.”

Related posts

अरविंद केजरीवाल के बेटे ने पहली बार डाला वोट, बोले- परिवार के साथ किया मतदान, आपकी भागीदारी लोकतंत्र को करती है मजबूत

Ajit Sinha

एमएस धोनी के घर कटी बिजली, पत्नी साक्षी ने परेशान होकर किया ट्वीट, लिखा- ‘पिछले 5 घंटे से…’

Ajit Sinha

एशिया का सबसे बड़ा चौक होगा शहीद बाबा दीप सिंह जी चौक: बाबा अजीत सिंह

Ajit Sinha
error: Content is protected !!