Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने  राज्य भर में मनाएजाने वाले  गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने राज्य भर में मनाए जाने वाले  गणतंत्र दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। आज यहां यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को 26 जनवरी को होने वाले ध्वजारोहण व अन्य समारोहों के लिए सभी स्थानों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की है। 
 
विर्क ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा बल लावारिस सामान, वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं। पूरे राज्य में पुलिस गश्त बढा दी गई है और पुलिस दलों को रात की पैट्रोलिंग के दौरान विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य में ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों की भी विशेष जाँच की जा रही है।
 


उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पैट्रोलिंग के अतिरिक्त रात के समय वाहनों की चैकिंग बढा दी गई है। उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करे।  

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने खोरी गांव के पुनर्वास को ताक में रखकर की तोड़फोड़- निर्मल गोराना

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

एसटीएफ, हरियाणा युनिट अम्बाला ने जिला कुरुक्षेत्र के फरार अपराधी 25 हजार के ईनामी बदमाश को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!