Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

 कार में लिफ्ट लेकर गुरुग्राम जाने वाली लड़कियों को पहाड़ों में ले जाकर रेप करने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, देखिए इस वीडियो में  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर लड़कियों को कार में लिफ्ट देकर और उसे अरावली पहाड़ियों के झाड़ियों में धोखे से ले जाकर पिस्तौल की नोंक पर जबरन बलात्कार की कोशिश करने वाले एक शख्स को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी शख्स से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल बरामद किया। इस आरोपी शख्स पर लूटपाट के करीब आधा दर्जन से अधिक मामलें दर्ज हैं, बलात्कार की कोशिश करने के दोनों ही मामले जेल से जमानत पर आने के बाद अंजाम दिया था। यह खुलासा आज एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किए।  

एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 11 नवम्बर और 30 दिसंबर- 2019 को फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर दो अलग -अलग वारदातों को अंजाम दिया गया था। दरअसल में दो अलग- अलग लड़कियों को लिफ्ट देकर, कार चालक धोखे से लड़कियों को अरावली के पहाड़ों की झाड़ियों में ले जाकर पिस्तौल की नोंक पर लड़कियों के कपडे उतर कर उसके साथ जबरन  बलात्कार की कोशिश करने व इस दौरान दोनों लड़कियां उसके चंगुल से छूटकर कर नग्न अवस्था में भाग कर अपनी जान व इज्जत  बचाने के मामले सामने आए थे। यह सनसनी खेज मुकदमा जिले के महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। 



उनका कहना हैं कि दोनों ही मामले की गंभीरता को देखते हुए इन केसों की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी एनआईटी क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल कुमार को सौपी गई थी, के नेतृत्व में पांच अलग -अलग टीमें बनाई गई थी आरोपी शख्स को पकड़ने के लिए। उनका कहना हैं कि लम्बें जांच पड़ताल के बाद आज उस आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना हैं कि आज आरोपी शख्स को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने जुडिशियल में भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी शख्स का नाम जितेंद्र बैंसला निवासी पलवल हैं और इस आरोपी जितेंद्र बैंसला को सारन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया हैं।  उनका कहना हैं कि फरीदाबाद से ज्यादात्तर लोग अपने अपने ड्यूटी जाने के लिए घर से निकलते हैं और लड़कियां किसी भी गाड़ियों को रुकवा कर लिफ्ट ले लेती हैं। ऐसे ही लड़कियों के साथ यह दोनों घटनाएं घटी हैं। अंजाम लोगों से महिलाओं को लिफ्ट लेने से बचना चाहिए और अगर लिफ्ट लेती भी हैं, तो देख ले की उस कार में और कोई शख्स बैठा भी हैं या नहीं। अगर और कोई शख्स भी बैठा हैं, तो उन्हीं गाड़ियों में लिफ्ट लें । जिस गाडी में अकेला ड्राइवर हैं तो उस गाडी में लिफ्ट लेने से बचें।    
 

Related posts

फरीदाबाद:गैर-कानूनी तरीके से चल रहे आरओ प्लाटंस पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू, छह की सीलिंग की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हर देशवासी अपने घर में जलाएं दीया : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को करनी होगी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना: डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!