Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 24 किलो गांजा पत्ती ( नशीला पदार्थ ) के साथ दो महिलाओं को किया गिरफतार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला करनाल से मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनाल में ढहा बस्ती, मंगल कॉलोनी निवासी चंद्रमुखी उर्फ चंद्रो और चांदनी देवी उर्फ चंदा के रूप में हुई है।
 
पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे जब्त की गई नशे की खेप को इंदिरा कॉलोनी, दिल्ली से लेकर आए थे और इसे थोडी-थोडी मात्रा में बांटकर मंहगे दामों पर बेच कर पैसे कमाने की योजना बनाई थी। एंटी नार्कोटिक सेल को गुप्त सूत्रों से ड्रग पेडलिंग के बारे में सूचना मिली थी, इस पर पुलिस टीम ने ढहा बस्ती में तुरंत छापेमारी की और 24 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती के साथ दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं ने ड्रग पेडलिंग में शामिल बिट्टू के नाम का भी खुलासा किया।



उसे भी बहुत जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि कब से वे नशे को कारोबार कर रहे हैं और इसमें अन्य कौन षामिल है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर बढाया प्रदेश का मान,दुर्गा शक्ति ऐप फिर राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित

Ajit Sinha

बच्चे व महिला पर कातिलाना हमला करने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में अपील

Ajit Sinha

दिल्ली के सीपी राकेश अस्थाना ने शुक्रवार से शुरू किया ओपन हाउस, सुनी कर्मियों की शिकायतें, समाधान किया। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!