Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

21 साल की एक मॉडल पॉपुलर सेल्फी स्पॉट पर तस्वीर लेने के चक्कर में जान गंवा बैठी

21 साल की एक मॉडल पॉपुलर सेल्फी स्पॉट पर तस्वीर लेने के चक्कर में जान गंवा बैठी. ब्रिटिश मॉडल मेडलिन डेविस सिडनी में घूमने गई थीं, जहां वह हादसे की शिकार हो गईं. सिडनी के डायमंड बे रिजर्व में रविवार की सुबह 6.30 बजे एक चट्टान के सिरे पर सेल्फी लेने के दौरान मेडलिन बैलेंस खो बैठीं और गिर पड़ीं. हादसे के कुछ घंटे पहले यानी शनिवार की देर रात मॉडल ने दोस्तों के साथ पार्टी की थी और फिर सुबह में डायमंड बे रिजर्व जाने का फैसला किया था.



ऐसा समझा जा रहा है कि सनराइज देखने के लिए मॉडल और उनके साथी चट्टान के छोर पर जा पहुंचे थे. मेडलिन की एक फैमिली फ्रेंड लिडिया वूडवार्ड ने बताया कि वह तस्वीरें लेने के लिए चट्टान पर गई थीं. पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त इमरजेंसी सर्विस बुलाई गई थी. पुलिस को घटना की जानकारी दिए जाने के 4 घंटे बाद मॉडल की बॉडी बरामद की गई. पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

Related posts

मशहूर डांसर सपना चौधरी ने होली पर्व पर बिहार में मचा दिया धमाल,आम्रपाली दुबे के साथ स्टेज पर मचाई धूम

Ajit Sinha

घने कोहरे के कारण आगरा -दिल्ली एक्सप्रेस -वे पर मथुरा के निकट 5 बसें व 2 अन्य गाड़ियां आपस में टकराई, भीषण आग।

Ajit Sinha

राजस्थान में भाजपा की सरकार आई तो कांग्रेस सरकार की योजनाओं को खत्म कर देगी- राहुल गांधी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!