Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर 25 -30 बदमाशों ने बोला धावा, एक शख्स का सिर फोड़ा।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के सेक्टर -62 के बाईपास रोड स्थित अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर मंगलवार की शाम करीब 25 -30 बदमाश आए और पंप पर कार्यरत कर्मचारी के साथ जम कर मारपीट करने लगे और बदमाशों ने डंडे से सिर में एक कर्मचारी की गंभीर चोट मार कर घायल कर दिया। यह सारा वाक्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आदर्श नगर थाने की पुलिस इस प्रकरण में अभी जांच की बात कह रही हैं। 



पीड़ित रमेश का कहना हैं कि अदानी गैस लिमिटेड के सीएनजी पंप पर उसका भाई नौकरी करता हैं. उसके साथ हुई मारपीट की खबर सुन कर सीएनजी पंप पर आया ही था कि वहां 25 से 30 बदमाश आए और उसके साथ पहले तो लात घूसों से जमकर पिटाई की फिर एक बदमाश ने उस के सिर में जोरदार डंडा मारा जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश होकर नीचे जमीन पर गिर गया। उसके बाद क्या हुआ उसे नहीं मालूम।

सवाल के जवाब में उसका कहना हैं कि इस सीएनजी पंप पर उसके भाई के साथ एक शख्स काम करता था जिसे चोरी करने आरोप में हटा दिया गया था। मंगलवार को उसी का बदला लेने के उद्देश्य से 25-30 बदमाशों को लेकर आया था और पीट-पीट कर उसका सिर फाड़ दिया। उसका कहना हैं कि इस मारपीट की शिकायत आदर्श नगर थाने में कर दी हैं। इस मामले में आदर्श नगर के एसएचओ संदीप का कहना हैं कि इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया हैं। क्यूंकि दोबारा से पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस के पास नहीं आए थे।   

Related posts

मानव रचना को राष्ट्रीय रोजगार पुरस्कार 2023 का सम्मान मिला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश की बौद्धिक संपदा के संरक्षण में भी मीडिया को निभानी होगी अहम भूमिका: गंगाशंकर मिश्र

Ajit Sinha

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां-लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!