Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मध्य प्रदेश

नए साल 2020 से कुछ वक़्त पहले लिफ्ट गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, एक घायल

नई दिल्ली: मंगलवार शाम महू में अपने फॅार्म हाउस में लगी लिफ्ट में सवार उद्योगपति पुनीत अग्रवाल सहित 7 लोगों की मौत लिफ्ट गिरने से हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद सैंकड़ों लोग महू के मेवाड़ा अस्पताल पहुंचे. शाम लगभग 6 बजे अग्रवाल अपने फार्म हाउस पर लगी लिफ्ट में सवार थे. लिफ्ट की उंचाई लगभग 60 फीट थी.लिफ्ट में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पुनीत अग्रवाल, उनकी बेटी पलक, दामाद पल्केश, पोता नव, रिश्तेदार गौरव और गौरव का बेटा आरवीर था. एक अन्य रिश्तेदार नीधि का फिलहाल इंदौर के चोई थराम अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें, लिफ्ट गिरने से तीन की मौत मौके पर हो गई थी, बाकी तीन ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया.



वहीं महू के पुलिस अनु विभागीय अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत गई. ये सभी एक ही परिवार के थे. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान कारोबारी पुनीत अग्रवाल (53), उनकी बेटी पलक (27), दामाद कल्पेश (28), पौत्र नव अग्रवाल और दो बच्चों आर्यवीर तथा गौरव के रूप में हुई है. शर्मा ने कहा कि इस हादसे में इस परिवार की निधि नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उन्होंने कहा कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है.

Related posts

कांग्रेस ने नीट परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर उठाए सवाल, कहा- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनी ‘नेशनल करप्शन एजेंसी’

Ajit Sinha

बीजेपी सांसदों का दावा: ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल पुलिस एक आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम कर रही है

Ajit Sinha

अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए कैम्पस बनाएगी केजरीवाल सरकार- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!