Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम फ़्लाइंग ने आरटीओ कार्यालय में मारा छापा, कई कर्मचारी अपने सीटों से नदारद मिले, पांच बसों पर लगाया दो लाख का जुर्माना   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग ने आज सुबह करीब नौ फरीदाबाद के आरटीओ कार्यालय में छापा मारा जहां काफी कर्मचारीगण नदारत पाए गए। इसके अलावा पांच निजी बसों की चैकिंग की गई जोकि अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। जिन पर दो लाख रुपए का जुर्माना किया गया। यह छापामारी प्रदेश के तक़रीबन सभी जिलों के आरटीओ में एक साथ छापेमारी की गई थी। 

सीएम फ़्लाइंग के डीएसपी देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रात: चंडीगढ़ से उनके बॉस के आदेश आए थे कि फरीदाबाद व पलवल जिलों में एक साथ आरटीओ कार्यालय व अवैध रूप से चल रहीं बसों में छापेमारी की कार्रवाई करनी हैं। इसके बाद एक टीम सीआईडी डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व बनाई गई जो पलवल के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की। जबकि फरीदाबाद में उनके नेतृत्व में बनाई गई टीम ने आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की।



उनका कहना हैं कि आज सुबह के नौ बजे जब वह फरीदाबाद के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की तो उस वक़्त ज्यादातर कर्मचारीगण नदारत थे। इस दौरान उन्होनें सीकरी के पास नेशनल हाइवे-2 पर पांच निजी बसों की चेकिंग की गई जिनके पास कागजात पूरे नहीं थे और बेधड़क अवैध रूप से चलाए जा  रहे थे को दो लाख रूपए का जुर्माना किया गया हैं। उन्होनें कार्यालय में नदारत रहे कर्मचारियों व पांच बसें अवैध रूप से चल रहे थे का रिपोर्ट बना कर चंडीगढ़ हेड ऑफिस में भेज दिया हैं। यह छापेमारी कार्रवाई अब भी चल रहीं हैं।        

Related posts

फरीदाबाद में शहरी ढांचे को नया आयाम देंगे कन्वेंशन सेंटर और बस डिपो प्रोजेक्ट : डी.एस ढेसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसी बदलने की योजना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता -1912 पर करें डायल – डीसी ।

Ajit Sinha

नोएडा, दिल्ली, में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी देर के लिए मिली राहत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!