Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

सीजफायर वॉयलेशन पड़ा महंगा, भारत ने तबाह की पाकिस्तान सेना की चौकियां, 3-4 रेंजर्स ढेर

पाकिस्तान की ओर से सीमापार से की जा रही गोलीबारी पर भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है. अब भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करने के साथ ही कई पाकिस्तान रेंजर्स को भी मार गिराया है.लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन करना एक बार फिर पाकिस्तानी सेना को महंगा पड़ा. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया है. इसके साथ ही भारतीय सेना ने 3-4 पाकिस्तानी रेंजर्स को भी ढेर कर दिया है. दरअसल, गुरुवार रात को पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था और मोर्टार दागे थे.



इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के उरी में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और गोलाबारी भी की. पाकिस्तानी सेना की इस कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया. भारत की ओर से सेना ने पाकिस्तान को आर्टिलरी और मोर्टार से जवाब दिया.भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी गई. इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि उसके दो सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के देवा सेक्टर में मारे गए.

Related posts

टिल्लू गैंग-कौशल चौधरी-गुरविंदर बाबा गैंग के तीन शार्प शूटरों को पकड़े गए।

Ajit Sinha

नेज जू रेस्टोरेंट के मालिक सहित 4 लोगों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की काला बाज़ारी करते हुए सबसे बड़ी खेप के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 13-15 मई को अपने पदाधिकारियों की 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!